फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की दो लड़कियां सुभाषनगर से बरामद

Sun, 03 Jan 2016 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिथौरागढ़ की दो लड़कियों को सुभाषनगर पुलिस ने शांति विहार मोहल्ले से बरामद किया है। प्रेमजाल में फंसाकर इन्हें लाने वाले युवक तो भाग निकले, लेकिन पुलिस ने उनके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लड़कियों का कहना है कि उन्हें अपहरण कर नहीं लाया गया बल्कि प्यार की खातिर वे खुद ही लड़कों के साथ आई हैं।
विज्ञापन

  सुभाषनगर इलाके के मोहल्ला शांति विहार निवासी संजय और सचिन पिछले माह पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के नाचनी थाना क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण में मजदूरी करने गए थे। यहां उनका संपर्क दो लड़कियों से हो गया। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा लिया और 29 दिसंबर को बरेली ले आए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज मृदुल कांत शुक्ला ने महिला पुलिस के सहयोग से शांति विहार में छापा मारा तो युवक भाग निकले। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया और थाने ले आई। साथ ही संजय की मां और पिता को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सुभाषनगर थाने के कार्यवाहक एसओ जावेद खां ने बताया कि नाचनी थाने में संपर्क करने पर पता चला कि लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस के माध्यम से सूचना मिलने पर लड़कियों के अभिभावक बरेली के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें