फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बेल्ट ने बचा ली तीन जिंदगियां

Sun, 18 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। यातायात नियमों का पालन करने में अक्सर लोग लापरवाही करते हैं। कभी तो इस लापरवाही का खामियाजा जान गवां कर चुकाना पड़ता है। हमेशा बोझ लगने वाले यह नियम कई बार हादसों में हमारी जान बचा लेते हैं। इसका उदाहरण शनिवार को धनेटा फाटक के पास हुई कार दुर्घटना में देखने को मिला। दिल्ली से बरेली आ रहे साफ्टवेयर इंजीनियर का परिवार कार दुर्घटना में केवल इसलिए सही सलामत बच गया, क्योंकि उन सबने सीट बेल्ट बांध रखी थी। दुर्घटना में उनको हल्की खरोचे जरूर आईं पर उनकी जिंदगी बच गई। बरेली निवासी मंजीत सिंह चौधरी दिल्ली की एक आइटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी और तीन साल बेटी को लेकर टोयटा कार से बरेली आ रहे थे। गंगानगर कालोनी, बदायूं रोड के पास तेज रफ्तार से आता हुआ एक ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। शुक्र है मंजीत यातायात नियमों के प्रति जागरूक थे। सभी ने सीट बेल्ट बांध रखी थी। इसके चलते उनको गंभीर चोटें नहीं आईं। हल्की सी खरोर्चे आई। हादसे में पूरे परिवार की जान बच गई। यह हादसा उन लोगों के लिए सबक है जो सब कुछ जानकार यातायात नियमों से अनजान रहते हैं और हादसों में उसी का खामियाजा चुकाते हैं। आज से ही यातायात नियमों का पालन करें और सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें