फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन भाई-बहनों को मैक्स ने रौंदा, बहन की मौत

Wed, 24 Feb 2016 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतुइया टोल प्लाजा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार तीन भाई बहनों को कुचल दिया। एक बहन गाड़ी के पहियों के नीचे आ गई। उसने दम तोड़ दिया। दो भाई बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मीरगंज के सिंधौली गांव का 22 वर्षीय तसलीम अहमद अपनी 18 साल की बहन तबस्सुम और 16 वर्षीय तरन्नुम को बाइक में बैठाकर सीबीगंज के सरनिया गांव जा रहा था।  मंगलवार सुबह 11 बजे सतुइया टोल प्लाजा से आगे आनंद फिलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल भरवाकर वह हाईवे पर चढ़ ही रहा था कि मीरगंज दिशा से आई तेज रफ्तार मैक्स ने पीछे से टक्कर मार दी। तसलीम और तरन्नुम तो उछलकर साइड में गिर गए जबकि तबस्सुम सड़क पर जा गिरी। मैक्स कुचलते हुए निकल गई।  हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर मैक्स से कूदकर भाग गए। पुलिस ने मैक्स को थाने में खड़ा करवा लिया है। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। डॉक्टरों ने तबस्सुम को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बहन-भाई की हालत भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें