फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह साल छोटे प्रेमी के साथ महिला को गांव निकाला

Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
husband wife argument
विज्ञापन
पांच बच्चों की मां अपने से 13 साल छोटे युवक के साथ गई तो शौहर ने भरी पंचायत में तलाक दे दिया। पंचों ने दोनों के एक साथ गांव में रहने पर भी ऐतराज जताया और गांव से चले जाने का फरमान सुना दिया। दोनों गांव छोड़कर जा चुके हैं मगर जल्द निकाह कर पुलिस से संरक्षण की मांग कर रहे हैं। महिला का कहना है कि वह दोस्त के साथ ही रहना चाहती है। एसडीएम भी अपने कोर्ट में बयान के बाद उसे दोस्त के साथ रहने की इजाजत दे चुकी हैं। 
विज्ञापन

मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 22 वर्षीय अविवाहित युवक का अपने ही समुदाय की पड़ोस में रहने वाली 35 वर्षीय महिला से कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला पांच बच्चों की मां है। उसका सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है। दो दिसंबर को पति ने दोनों को अपने घर में साथ देख लिया तो पारा चढ़ गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों को थाने ले जाया गया। प्रेमी को थाने में ही बैठाकर महिला को तीन दिसंबर को एसडीएम मीरगंज कोर्ट में पेश किया गया। महिला के दफा 162 के तहत एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। उसने साफ-साफ कह दिया कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। अब शौहर के साथ नहीं रहना चाहती। महिला के बयानों के आधार पर एसडीएम ने उसे प्रेमी संग रहने की इजाजत दे दी। तब से वह गांव में ही प्रेमी के घर पर ही रह रही थी। 
महिला के पति और ससुराल के लोगों को यह नागवार गुजरा। आसपास के लोगों ने भी अंगुली उठना शुरू कर दिया। मंगलवार को पंचायत बैठाई गई। पंचायत में शौहर ने उसे तलाक दे दिया। इसके बार पंचों ने दोनों को तुरंत गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। दोपहर बाद दोनों गांव से चले गए। युवक ने थाने जाकर पुलिस से अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत की है। हलका इंचार्ज एसआई मुकेश सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। एसडीएम जब महिला को प्रेमी संग रहने की इजाजत दे चुकी हैं तो कोई उन्हें गांव से कैसे निकाल सकता है। युवक को जरूरत के मुताबिक पुलिस संरक्षण दिया जाएगा। दबंगई जारी रही तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
दोनोें के साथ रहने से बस्ती में गलत संदेश जा रहा था। दूसरों पर इसका असर न पड़े इसलिए दोनों को गांव से चले जाने को कहा गया है। अभी मामला गर्म है। जल्द सब ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन

-सगीर अहमद, प्रधान के सहयोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें