फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू लाइन में चोर काट  ले गए 410 मीटर तार

Mon, 27 Feb 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आधी रात में चोर चलती बिजली लाइन में फाल्ट कर 410 मीटर तार चुरा ले गए। इससे करगैना समेत कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर जब विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया गया। इससे ठप लाइन चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शनिवार रात 11.15 बजे अचानक चलती लाइन ठप हो गई। काफी देर तक सप्लाई गुल रहने पर लोगों ने विभाग को जानकारी दी। जेई अभय सिंह ने रविवार सुबह होते ही लाइन चेक कराई तो पता चला कि सराय-सिठौरा तालाब के पास दो खंभों से हाईटेंशन लाइन ही गायब है। चोर दोहरी लाइन काटकर ले जा चुके थे। जेई ने इसकी सूचना वरिष्ठ अफसरों को दे दी। 
उधर, लाइन चोरी होने से करगैना, अंगूरी, महेश पुरा, करेली समेत करीब 12 से अधिक गांवों की सप्लाई ठप हो गई है। जेई लाइन चोरी होने का मामला दर्ज कराने सुभाषनगर थाना पहुंचे तो पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। मुकदमा दर्ज नहीं होने से विभागीय अफसर निराश हैं उनका कहना है कि कई बार लाइनें चोरी होनेे के मामले दर्ज नहीं किए गए हैं। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें