फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं थे इसलिए बेटी के दुष्कर्म की नहीं दी तहरीर  

Sun, 23 Apr 2017 01:30 AM IST
फरीदपुुर। 
विज्ञापन
रुपये नहीं थे इसलिए बेटी के दुष्कर्म की नहीं दी तहरीर - फोटो : There were no rupees, so did not do the misdeed of daughter, Tahrir
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट में एक पिता ने हैरान करने वाला बयान दिया कि 11 वर्षीय बेटी के दुष्कर्म की तहरीर सिर्फ इसलिए नहीं कि कौन काटेगा कचहरी के चक्कर। इतना रुपया भी नहीं कि केस लड़ा जाए। यह मामला फरीदपुर के एक गांव का है। शनिवार को यूपी 100 को किशोरी से दुष्कर्म की सूचना मिली। सीओ फरीदपुर नीति द्विवेदी सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पिता से दुष्कर्म की तहरीर देने के लिए कहा तो पिता ने इंकार कर दिया। पुलिस के सामने पीड़ित पिता ने कहा कि फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने पिता का शांतिभंग में चालान करके कोर्ट में पेश किया था।  
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के मुताबिक कुछ माह पहले ईट भट्टे पर काम करने आया है। वह मूल रूप से बिलसंडा का रहने वाला है। उसके रिश्तेदार भी रहते है। ईट भट्टे पर मकान बना लिया है। सुबह पीड़िता के पिता और परिवार के लोग ईट पाथने गए थे। आरोप है कि पीड़िता का रिश्ते में मौसेरा भाई उसको बहाने से ले गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के वापस लौटने पर मामला खुला। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना पर जनपद में हड़कंप मच गया। सीओ नीति द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों परिवारों को लेकर कोतवाली पहुंची। पीड़िता के मेडिकल करवाने के लिए उसके पिता से तहरीर देने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। पुलिस ने फर्जी सूचना मानते हुए पिता का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़िता के पिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने कहा कि थाने में रिपोर्ट तो वह दर्ज करवा दें लेकिन मुकदमा लड़ने के लिए रुपये नहीं है। कचहरी के चक्कर नहीं काटना चाहते हैं। 
पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पिता ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। कोई तहरीर भी नहीं देंगे। यूपी 100 पर फर्जी सूचना के लिए पिता का शांतिभंग में चालान करके जेल भेजा है। पीड़िता के शरीर पर दुष्कर्म के निशान भी नहीं मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीति द्विवेदी, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें