फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर वॉशिंग लाइन पर मिली युवक की लाश

Wed, 30 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन और चनेहटी के बीच स्थित वाशिंग लाइन पर फिर 22 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। जीआरपी का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर आई चोटों के कारण हुई है।
विज्ञापन

रेलवे के टोकन पोर्टर अमरजीत ने सोमवार रात आधी रात को सूचना दी कि जंक्शन और चनेहटी के बीच स्थित वाशिंग लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। जीआरपी ने मंगलवार सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रख दिया गया है। तीन महीने पहले भी वाशिंग लाइन पर शव बरामद हुआ था। जिसके सिर पर गहरी चोट लगने से मौत होना पाया गया था। इस युवक की मौत से आज तक रहस्य नहीं उठ पाया और न ही पता चल पाया कि वह कहां का रहने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें