फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के बेटे के लिए मुसीबत बनी लव मैरिज

Wed, 25 Jan 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The son of a soldier for love marriage trouble - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
कानून की पढ़ाई करने वाले फौजी के बेटे की लव स्टोरी उसके लिए मुसीबत बन गई है। रेप का आरोप लगने पर बीते चार अप्रैल को उसने प्रेमिका से शादी कर खुद को जेल जाने से बचा लिया, लेकिन अब फिर जेल जाने का डर सता रहा है। मंगलवार को प्रेमिका से पत्नी बनी लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है, जिसकी वीडियो क्लिप उसके पास है। परेशान होकर युवक वीडियो क्लिप लेकर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

 मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे दुर्गानगर में सिपाही के घर किराए पर रहने वाले सुमित कुमार सिंह थाने पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर बताया कि थाना सिविल लाइंस, बदायूं में प्रेमिका ने उसके खिलाफ रेप का आरोप लगाकर मुकदमा लिखा दिया था। इसके बाद समझौता हो गया। इसके मुताबिक, चार अप्रैल को बदायूं के आर्य समाज मंदिर में उसने प्रेमिका से शादी कर ली। उसे घर लाया तो परिवारवालों से उसका आए दिन विवाद होने लगा। इसके चलते परिवारवालों ने उसे घर से निकाल दिया। बरेली आकर उसने कटरा चांद खां में किराए का मकान लेक र रहना शुरू कर दिया। वहां भी मकान मालिक से उसकी पत्नी का विवाद हो गया। फिर उसने दुर्गानगर में सिपाही का मकान किराए पर लिया। कानून की पढ़ाई के साथ ही घर चलाने के लिए वह नौकरी भी करने लगा। पत्नी आए दिन जान देने की धमकी देती है। बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज को समझाने के लिए भेजा था। पहले भी एक बार समझाकर दोनों को घर भेज जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें