फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वही पुराना खेल, तस्कर पास पुलिस फेल

Sat, 08 Oct 2016 01:39 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों को पकड़ने में पुलिस ने फिर वही कहानी दोहरा दी। बैरियर टूटते हैं पुलिस वाले कभी पिट भी जाते हैं लेकिन पशु माफिया की कृपा से उनका कोई गुर्गा पकड़ा नहीं जाता। बृहस्पतिवार की रात  वायरलेस से संदेश प्रसारित होनेे के बाद पुलिस ने  फोर्स के साथ पीछा करने दावा तो किया, बाकायदा रोड जाम कर तस्करों को पकड़ने का तानाबाना भी बुना गया लेकिन हाथ आए 141 बैल और बछड़े। इन्हें दो ट्रकों में ठूंसकर भरा गया था। औपचारिकता निभाने के लिए अज्ञात में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे पशुओं से भरे ट्रक बीसलपुर रोड से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर इज्जतनगर थाने के चौकी इंचार्ज सिद्धांत ने वायरलेस से सूचना प्रसारित कर दी। ट्रकों के आगे सफारी गाड़ी चल रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने को पशु तस्कर सीधे बड़ा बाईपास पर जाने के बजाय रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज वाली रोड पर मुड़ गए। उधर से पीलीभीत बाईपास होकर बड़ा बाईपास पर दोबारा पहुंचे होंगे। सीबीगंज पुलिस का कहना है कि वायरलेस पर पशुओं के जाने की सूचना मिली तो  परसाखेड़ा के पास ट्रक आड़े तिरछे खड़े करके हाइवे जाम कर दिया। ट्रक खड़े देख तस्करों को पुलिस के होने का आभास हो गया और वे ट्रक छोड़ कर भाग निकले। पुलिस चेकिंग करती हुई मौके पर पहुंची तो गाड़ियों में पशु तो भरे थे, लेकिन तस्कर फरार थे। सीबीगंज पुलिस के मुताबिक दोनों ट्रकों में 136 बैल और बछड़े ठूंसकर भरे हुए थे। चार बछड़े कार में थे। पुलिस ने सभी को पीलीभीत स्थित गौशाला भिजवा दिया। शातिर दिमाग तस्करों ने अपने ट्रक का डाला ऊंचा करा रखा था। पशु डाला से नीचे थे। पशुओं को इस तरह ढका गया था कि दूर से ट्रक खाली दिख रहा था। तस्कर पशुओं को रामपुर ले जा रहे थे।

फतेहगंज में भी 31 पशु पकड़े, ड्राइवर गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। वायरलेस पर पशुओं के जाने की सूचना मिली तो एसओ अशोक कुमार यादव ने घेराबंदी कर सतुइया खास टोल प्लाजा पर पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ ली। मौके से तस्कर भाग गए, लेकिन डीसीएम का ड्राइवर पकड़ा गया। एसओ ने बताया कि डीसीएम शाहजहांपुर ओर से आ रही थी। डीसीएम का ड्राइवर राजीव शर्मा निवासी ठिरिया बुजुर्ग थाना मीरगंज है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  तस्कर भाग गए। डीसीएम में 15 बैल और 16 बछड़े बरामद हुए, जो नशे में थे। डीसीएम में तीन बैल मृत पाए गए। पुलिस ने बरामद पशुओं को गोशाला भिजवाकर ड्राइवर और अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें