फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर के भाजपा सभासद के खिलाफ रेप का मुकदमा

Thu, 11 Feb 2016 02:02 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नर्स को शादी का झांसा देकर यौन शोषण क रने के आरोप में उत्तराखंड के टनकपुर के भाजपा सभासद मुकेश साहू बुरी तरह फंस गए हैं। वह चार साल के रिश्ते का सौदा सात लाख रुपये में करने की कोशिश कर रहे हैं। फोन पर पीड़िता के एसएसपी को दर्द सुनाने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पीड़िता का कहना है कि चार साल पत्नी की तरह रखने वाले मुकेश ने उसके साथ धोखा किया है। नर्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के भाजपा नेताओं को भी पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई है।
विज्ञापन

टनकपुर के वार्ड संख्या सात के सभासद मुकेश साहू दो फरवरी को शारदा चुंगी स्थित घर से दुकान के लिए निकले और गायब हो गए थे। 11 फरवरी को उनकी हल्द्वानी की लड़की से शादी होनी है। लापता होने के बाद परिवारवाले परेशान थे। उन्होंने सभासद के अगवा होने का मुकदमा लिखा दिया। पुलिस को पता चला कि सभासद बरेली के निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं। नर्स के शादी से इनकार करने पर कोतवाली में तहरीर देने पर सभासद गायब हो गए हैं।
रविवार को सभासद ने अचानक टनकपुर पुलिस को सूचना दी कि वह घूमने चले गए थे। सोमवार को कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रीति पवार ने उन्हें बुलाया तो कई नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे सभासद ने नर्स से अकेले में बात की, लेकिन वह उससे शादी करने के लिए राजी नहीं थे। सभासद का रुख देखकर महिला दरोगा ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दे दी तो उन्हें पसीना आ गया। प्रेमिका ने सभासद के कहने पर उन्हें दस फरवरी तक की मोहलत दे दी थी। बुधवार को वादा करने के बाद भी सभासद नहीं आए। आरोप है कि उन्होंने नर्स को सात लाख रुपए लेकर मामला निपटाने की बात कही। सभासद के सात लाख में मामला रफा-दफा करने के प्रस्ताव को सुनकर नर्स का पारा चढ़ गया। नर्स ने कोतवाली आकर मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी तो पुलिस आनाकानी करने लगी। इस पर नर्स ने कोतवाली से ही सीधे एसएसपी के सीयूजी नंबर पर बात करके अपनी कहानी सुनाकर मुकदमा लिखाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा का कहना है कि सभासद के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। नर्स का मेडिकल कराने के बाद उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को भी भेजी शिकायत
सभासद से नाराज नर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी और उत्तराखंड के भाजपा नेताओं को अपना दर्द भरा पत्र भेजकर शिकायत की है। उनका कहना है कि आरोपी सभासद ने उसके साथ धोखा किया है। ऐसे व्यक्ति को पार्टी में रखने का कोई औचित्य नहीं है। इससे पार्टी की भी बदनामी हो रही है।

शादी रुकवाने जाएगी नर्स
नर्स मुकदमा लिखाने के बाद अब अपने प्रेमी सभासद मुकेश साहू की शादी रुकवाने के लिए जाने की बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि वह किसी भी हाल में उसकी शादी नहीं होने देगी। जरूरत पड़ी तो मंडप में जाकर धरना देगी। सभासद ने उसके साथ बदसलूकी कराने की कोशिश की तो वहीं पर जान दे देगी।

दो बार गर्भपात भी कराया
मूल रूप से चम्पावत की रहने वाली नर्स ने सभासद मुकेश साहू पर लिवइन रिलेशन शिप में रहने के दौरान दो बार गर्भपात भी कराने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि मंगलवार की रात को सभासद और उसके साथी उसके आवास पर आए थे। वह उससे समझौता करने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगी।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें