रेप की कोशिश करने वाले पिता की हत्या करने वाली बेटी की कहानी पर सवाल भले ही उठाए गए हों लेकिन उसकी कॉल डिटेल उसके बयानों से मैच कर रही है। पुलिस आगे की तहकीकात के लिए लड़की के मोबाइल का डाटा रिकवर करेगी। सोशल साइट्स पर भी लड़की का अकाउंट देखा जा रहा है कि कहीं उसने कोई क्लू तो नहीं छोड़ा है।
थाना बारादरी के ग्रीन पार्क में मंगलवार को प्रवक्ता पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाकर रॉड से हमला करके हत्या करने वाली नाबालिग बेटी मुरादाबाद स्थित राजकीय महिला शरणालय में है। प्रवक्ता के भाइयों ने लड़की को झूठा करार देते हुए जांच की मांग की थी। उनका कहना है कि कहानी कुछ और है। जबकि पुलिस की विवेचना में अभी तक लड़की की कहानी फिट बैठ रही है। मां का दूसरा मोबाइल तलाश किया जा रहा है। हालांकि प्रवक्ता के छोटे भाई का कहना है कि तीन मोबाइल उनके भाई की साली अपने साथ ले गई है। उन्होंने वह मोबाइल उससे मांगे है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि प्रवक्ता के घर के सामने के सीसीटीवी की फुटेज पेन ड्राइव में लेकर उसे खंगाला जा रहा है। यह संभावना अभी खत्म नहीं हुई है कि लड़की के साथ कोई और भी हो सकता है। इसलिए जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि हत्या की वजह कोई और तो नहीं है।
सिर्फ दो बार हुई काल
-कॉल डिटेल में यह बात भी सही पाई गई कि लड़की ने घटना की रात दो बार अपनी मौसी और नाना को फोन किया था। इसके अलावा किसी से बात करने की पुष्टि नहीं हुई।
-पुलिस ने आईएमआई नंबर से यह भी चेक करा लिया कि उसके पास मां का जो मोबाइल था, उसमें दूसरा कोई सिम यूज नहीं हुआ।
सीओ से मिलकर मौसी पर शक जताया
बरेली। प्रवक्ता के भाई ने सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर से मिलकर अपने पक्ष रखा। उनका कहना था कि लड़की की मौसी को पूरी घटना की जानकारी हो सकती है। और भी कोई लड़की के साथ रहा होगा। अकेली वह हत्या कर ही नहीं सकती है। बंडा में कोई लड़की की बात मानने को तैयार नहीं है। लड़की की किसी से दोस्ती हो सकती है। उन्होंने इसका विरोध किया होगा, इसलिए उन्हें साजिश करके मार दिया।
फोरेसिंक लैब भेज दी गई
-पुलिस ने मोटर साइकिल के शॉकर की रॉड के फिंगर प्रिंट और कमरे में मिले फुट प्रिंट को जांच को फोरेंसिक लैब भेज दिया है। हालांकि रॉड के फिंगर प्रिंट और कमरे से लिए गए फुट प्रिंट छोटे हैं। प्राथमिक जांच में यह लड़की के ही बताए जा रहे हैं।
धारा 100 में मुकदमा दर्ज होना चाहिए
बरेली। चाइल्ड लाइन पिता की हत्या के बाद गैर इरादन हत्या के आरोप में शरणालय भेजी गई लड़की की पैरवी में उतर आई है। डीएम से परमीशन लेने के बाद चाइल्ड लाइन के काउंसलर उससे बातचीत करके घटना की असलियत का पता करने जाएंगे। चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर अनीस अहमद खां ने एसएसपी को पत्र लिखकर लड़की के साथ नरमी बरतने का अनुरोध किया है। उन्होंने यही पत्र किशोर न्यायालय, डीपीओ आदि को भी भेजा है। पत्र में कहा गया है कि लड़की ने सेल्फ डिफें स में पिता पर हमला किया है। उसका हत्या का इरादा नहीं था। वह नाबालिग है इसलिए उसके साथ नरमी बरती जाए। साथ ही लड़की की तरफ से धारा 100 में मुकदमा लिखा जाए। ऐसा तमिलनाडु में हो चुका है।
भाई के ससुर से मोबाइल छीन लिया
प्रवक्ता के अंतिम संस्कार के दिन ससुर को अपने ऊपर हमला होने का डर था। इसलिए उसने बेटी को फोन करके कह दिया कि यूपी100 को बता देना। शमशान भूमि के पास पुलिस पहुंच जाएगी। यह बात कि सी ने सुनकर प्रवक्ता के भाई को बता दिया और भाई ने ससुर को घेर लिया। वह उनसे मोबाइल मांगने लगे, लेकिन वह देने को तैयार नहीं थे। इस पर प्रवक्ता के भाई ने उनसे मोबाइल छीनकर उससे कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर ले लिए। बाद में उनका मोबाइल वापस कर दिया।