फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशगढ़ की लड़की का आरोप

Thu, 14 Jan 2016 01:56 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शीशगढ़ की एक लड़की ने भाई के साथ एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव से मुलाकात करके अपने साथ दिल्ली में एक महीने बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की कहानी सुनाई है। हालांकि शीशगढ़ पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की को गांव का रहने वाला खालिद हुसैन नाम का लड़का शादी के इरादे से ले गया था। लड़की खालिद समेत ग्यारह लोगों पर लड़की गैंगरेप करने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर लड़की ने एसपी देहात को बताया कि एक महीने पहले खालिद हुसैन और उसके साथी उसे नशा सुंघाकर अगवा करके दिल्ली ले गए। उन्होंने वहां ले जाकर उसे बंधक बनाकर एक महीने तक गैंगरेप किया। लड़की खुद को नाबालिग बता रही है। जबकि लड़के की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है। लड़की का कहना है कि किसी तरह से रात को वह उनके चंगुल से छूटकर घर वापस आई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई कराई जाए। एसपी देहात ने प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें