नवाबगंज। मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक बहसी ने माता के साथ खेत से गन्ने की पताई लेने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ कुकृत्य करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके गुप्तांग में लकड़ी डाल कर गला घोंट कर मार डाला। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है लेकिन बहशी का कोई अता-पता नहीं लगा सकी है।
घटना नगर के नजदीकी ग्राम अनन्दापुर लक्ष्मीनरायनपुर की है,ग्राम के पूर्व में अनुसूचित जन जाति महावट के कुछ परिवार रहते जो जानवर पालकर अपने परिवार पालते हैं और गरीबी में मजदूरी कर गुजारा करते हैं। आज दोपहर में इसी बस्ती के हेमराज उर्फ गुल्ला की पत्नी मोटी बस्ती के पास ही ब्रजनन्दन के गन्ने के खेत पर गन्ने की छिलाई करने गई तो उसकी 10 वर्षीय पुत्री आशा भी आग तापने के लिए गन्ने की पताई-छीलन लाने के लिए उसके साथ चली गई और एक बार कुछ छीलन लेकर घर पर डाल आई और दोबारा भी छीलन लेने के लिए घर से लौट रही थी।
इसी दौरान किसी बहशी दरिन्दे ने उसे बिजौरिया वासी महेन्द्र के सरसों के खेत में खींच कर उससे दुराचार का प्रयास किया और ईश्वर जाने उसके साथ क्या किया । स्थल पर आशा का अर्द्धनग्न शव ही पड़ा मिला और उसके गुप्तांग में लकड़ी ठुँसी हुई थी तथा मल भी खिसका हुआ था। उसकी सलवार भी गायब थी ।
पूरे दो घण्टे की खोजबीन के बाद ही मिल सका आशा का शवगन्ने की छिलाई कर दोपहर बाद जब मा मोटी घर लौटी तो आशा को घर पर न देख कर उसने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला,इसी बीच खेतो से लौट रही कुछ बच्चियों ने महेन्द्र के लाही के खेत में बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना गांव में आकर दी तो गांव में हड़कम्प मच गया और लोग दौड़े-दौड़े वहाँ पहुँचे तो स्थल के हालात देख कर दंग रह गए। आशा की सलवार का कोई अता-पता नहीं था और उसके गुपतांग में लकड़ी ठुँसी हुई थी तो मल भी खसक गया था और उसके बालों में लगी चोटी भी एक ओर पड़ी हुई थी।
स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि दरिन्दे ने आशा के साथ दुराचार का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके गुपतांग में लकड़ी डालकर उसका गला दबा दिया ,जिससे उसका मल खसक गया ।
अपने तीन भाई बहिनों में मझली थी आशाहेमराज के तीन बच्चों में बड़ी ज्योति 14 के बाद आशा थी ,जबकि उसका छोटा भाई आकाश 7 वर्ष का है। कक्षा 4 में पढ़ती थी आशा ,लेकिन आज वह स्कूल नहीं गई थी ,और उसके साथ ये हादसा हो गया।
पूरें गांव में हो रही इस दरिन्दगी की निन्दा
घटना के बाद से ही इसे लेकर पूरे गांव में अजब स्थिति बनी हुई है हर कोई दलित वर्ग के साथ हुई इस घटना की निन्दा कर रहा है तो पुलिस भी इसे लेकर पशोपेश में है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार के साथ ही कोतवाल आर के सिंह भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए हैं तो घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए हाफिजगंज पुलिस को भी स्थल पर ही बुला लिया गया है ,फारेन्सिक टीम को बुलाया गया है। उधर जिला पंचायत सदस्य नीरू सिंह सागर,भाजपा नेता प्रेम शंकर गंगवार के साथ ही पूर्व प्रधान छत्रपाल गंगवार व प्रधान पति सर्वेश गंगवार ने इस घटना की निन्दा करते हुए पुलिस से दरिन्दों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की है।