फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में डॉक्टर के घर चोरी

Sun, 04 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर बीएम अग्रवाल के घर की ग्रिल काटकर चोर घुस गए। दस हजार रुपये नगद और कुछ जेवर ही चोर ले जा पाए। पुलिस ने मामले में डॉक्टर की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महानगर कालोनी के ब्लाक उत्सव टू के मकान नंबर-22 में बीएम अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार को सुबह डाक्टर दपंति इज्जत नगर क्षेत्र में ही स्थिति अस्पताल गए थे। दोपहर करीब दो बजे घर लौटे तो उनके घर की ग्रिल कटी हुई थी। अलमारी का सारा सामान बाहर पड़ा हुआ था। डॉक्टर ने घर का हाल देखकर फौरन पुलिस को बुला लिया। इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। साथ ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों के नामों की सूची बनाई। उत्सव टू में घरों में काम करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी की गई। पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट को ग्रिल के पास दीवार पर पैर के निशान मिले हैं। आसपास के किसी व्यक्ति को डॉक्टर ने घर में नहीं घुसने दिया। इसलिए सोसायटी से जुड़े किसी पदाधिकारी ने भी डॉक्टर के घर जाने की हिम्मत नहीं की। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें