जयपुर जाने की बात कहकर गया था मोफीद
मोफीद की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे छोटे भाई माना ने बताया कि उसका भाई जयपुर के एक होटल में वेटर का काम करता था। मोफीद अपने बड़े भाई की शादी में शरीक होने के लिए जयपुर से बरेली आया था। 31 जनवरी को भी वो जयपुर जाने को कहकर गया था। हमें पता था कि वो जयपुर में है। सोमवार सुबह बरेली पुलिस ने मामले की जानकारी उन्हें दी।
पुलिस पर लगाया आरोप
मोफीद के भाई और रिश्तेेदारों का कहना है कि इतने से दिनों से वो जेल में बंद था, लेकिन पुलिस और जेल के लोगों ने कभी भी इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उसको गलत तरह से जेल भेज था।