फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दरोगा से भिड़ गया भाई

Sat, 13 Feb 2016 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य के आवास में गनमैन सोमप्रकाश की हत्या के बाद से ही पुलिस घटना को हल्के में ले रही है। पुलिस के रवैये से खफा मृतक के भाई सरजीत सिंह बारादरी थाने में दरोगा से भिड़ गए। उनका कहना था कि पुलिस हत्यारोपी से मिली हुई है। बाद में उन्होंने एसपी क्राइम से मिलकर बारादरी पुलिस से भरोसा उठने की बात करते हुए तफ्तीश बदलने की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र दातागंज के गाजीपुर गांव निवासी सरजीत सिंह ने एसपी क्राइम को बताया कि छह फरवरी को शिव सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर और उसके साथियों ने उसके भाई सोमप्रकाश की हत्या कर दी थी। शव बरेली कॉलेज के प्राचार्य के आवास में पड़ा मिला था। पास में टूटी हुई बंदूक भी मिली थी। कारतूस भी बंदूक में फंसा मिला था। पुलिस उसी दिन से सोमप्रकाश की मौत को आत्महत्या बता रही है।सरजीत ने कहा कि मुकदमा लिखने में पुलिस ने ऐसा खेल किया कि  वह भी हैरान है। सुपरवाइजर बबलू उर्फ राजीव कुमार के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा लिखाने को तहरीर दी थी, लेकिन बारादरी पुलिस ने हत्या का शक होने के आरोप में मुकदमा लिखाकर मामला हल्का कर दिया। उसे बारादरी पुलिस पर भरोसा नहीं है। सरजीत ने तफ्तीश किसी और थाने से कराने की मांग की है। एसपी क्राइम ने उसे बताया कि तफ्तीश एसएसपी ही बदल सकते हैं, इसलिए उन्हीं से मिलकर अपनी बात रखनी होगी।

इंसाफ नहीं मिला तो धरना दूंगा : सरजीत
सरजीत सिंह का आरोप है कि बारादरी पुलिस उनके भाई की हत्या को आत्महत्या साबित करने में लगी है। शुक्रवार को वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने गया तो उसके साथ अभद्रता की गई। सरजीत सिंह का कहना है कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो सोमवार को भाई के बच्चों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें