Terror of dogs in the countryside, 11 scratched
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
जयमाला के समय दुल्हन को अगवा कर ले जाने वाले प्रेमी और दुल्हन का मोबाइल बंद जा है, इसलिए सर्विलांस से भी उनकी लोकेशन नहीं मिल सकी है। दोनों के कोर्ट मैरिज करने के लिए इलाहाबाद जाने की आशंका जताई जा रही है।
किला क्षेत्र के एनआर पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान जयमाला के समय दुल्हन को उसका प्रेमी टोनी निवासी मोहल्ला पकड़िया, कोतवाली (पीलीभीत) अपने चाचा सिमरन की मदद से कार से अगवा कर ले गया था। इस मामले में किला थाने में दोनों के खिलाफ लड़की को अगवा करने के आरोप की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए घरवाले भी उसकी बरामदगी के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वहीं किला कोतवाल उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए उनकी लोकेशन जानने को मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया, लेकिन फोन बंद होने के कारण उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वहीं सूत्रों ने बताया कि युवती और उसका प्रेमी इलाहाबाद कोर्ट मैरिज करने गए हैं। चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए उसकी मर्जी से शादी होना तय माना जा रहा है।