फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वायफ्रेंड ने चांटा मारा, छात्रा के मुंह निकाला खून

Sat, 31 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The boyfriend slapped him, pulled the victim's mouth blood - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बात करने से ऐतराज करने पर पुराने ब्वायफ्रेंड ने छात्रा के गाल पर जोर से चांटा जड़ दिया। जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कई लोग उसकी तरफ आए और यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दे दी गई, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, तब तक युवक भाग गया। पुलिस ने छात्रा की मौखिक शिकायत पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे बरेली कॉलेज में हुई। यहां बीए की एक छात्रा अपनी मार्कशीट लेने आई थी। उसे यहां पुराना ब्वायफ्रेंड मिल गया। युवक छात्रा को रोककर उससे बात करना चाहता था, लेकिन छात्रा उससे कतराते हुए निकलने लगी। तभी युवक ने उसे रोक लिया और बात करनी शुरू कर दी। इस पर छात्रा ने ऐतराज किया तो युवक ने उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिससे छात्रा के मुंह से खून निकलने लगा। यह देख छात्रा चीखने लगी तो कॉलेज में मौजूद लोग उसकी तरफ आए। तभी यूपी100 पर सूचना दी गई। यह देख युवक कॉलेज से भाग गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की मौखिक शिकायत पर ही युवक की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा ने अपना इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें