फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर मारपीट

Mon, 22 Feb 2016 02:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लाउडस्पीकर का विरोध कर रहे पक्ष के लोगों ने मंदिर का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर घुस आए। इस दौरान एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल भी कर दिया गया। पुलिस ने घायल की ओर से दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना इज्जतनगर इलाके के नगरिया कलां में रविवार देर रात हुई। यहां स्थित मंदिर में लाउडस्पीकर बज रहा था। इसका विरोध करते हुए सादिक, रफीक और उनके दो साथी मंदिर पर आ गए और दरवाजा क्षतिग्रस्त करके अंदर घुसते हुए लाउडस्पीकर बंद कराने की कोशिश की। इसी को लेकर हंगामा होने लगा और काफी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर आए नन्हें से सादिक पक्ष ने मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। इससे बात और तूल पकड़ गई। हंगामे के दौरान मारपीट करने वाले भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर दिया। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी सादिक, रफीक व दो अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राम गोपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर का गेट पहले से ही टूटा हुआ था। लाउडस्पीकर का विरोध करने वाले जब पहुंचे तो गेट अलग हो गया। एनसीआर दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें