फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर में बंधक बनाकर रेप

Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सुभाषनगर के गांव में किशोरी को बंधक बनाकर एक युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया। शोर मचाने पर परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी दो महीने से उसके साथ रेप क र रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस दबिश दे रही है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना शौच के लिए घर के बाहर जाती थी। दो महीने पहले गांव के ही जयसिंह यादव नाम के लड़के ने उसे पकड़कर तमंचे के बल पर रेप किया। मुंह खोलने पर आरोपी ने किशोरी के माता-पिता को जान के मारने की धमकी दे दी। इस पर किशोरी चुपचाप जुल्म सहती रही। आरोप है कि बृहस्पतिवार को किशोरी शौच के लिए घर से निकल रही थी। आरोपी उसका हाथ पकड़कर अपने घर ले गया। उसने कमरे में बंधकर बनाकर उसके साथ रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया। मौके पर जमा भीड़ ने किशोरी को कमरे से निकाला। बदनामी के डर से परिवार के लोग अगले दिन मुकदमा लिखाने आए। प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। बुधवार को एक्स-रे होगा। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें