फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी चाहिए...ले गोली खा

Mon, 02 May 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरपुरा गांव में एक बाप ने खाने के लिए रोटी मांगने पर अपने बेटे पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बेटे के कंधे में लगी। आरोपी तमंचा लेकर फरार हो गया। आरोपी की मां ने ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वीरपुरा निवासी किसान राजीव की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे शिवम, सौरभ और एक बेटी शीतल है। कई साल से राजीव ही खाना बनाकर बच्चों को खिला रहा था। शीतल भी उसकी खाना बनाने में मदद कर देती थी। चार दिन पहले शीतल की शादी हो गई। अब फिर से भोजन बनाने की जिम्मेदारी राजीव के सिर आ गई। वह यह काम कर भी रहा था। रविवार सुबह दस बजे राजीव का 18 वर्षीय बेटा शिवम बाहर से घर में आया और खाने को रोटी मांगने लगा। राजीव ने कहा कि अभी रोटी नहीं बनी है। इसी बात पर पिता पुत्र में तकरार हो गई। आरोप है कि गुस्से में राजीव कमरे से 12 बोर का तमंचा ले आया और शिवम पर फायर कर दिया। गोली शिवम के दाहिने कंधे में लगी और वह चीखकर गिर पड़ा। शोर सुनकर राजीव की मां और पड़ोस के लोग आ गए तो राजीव तमंचा लेकर भाग गया। बाद में ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने शिवम का मेडिकल परीक्षण कराया, घरवालों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। राजीव की मां ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें