फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतारो कैरियर, सीओ साहब को चाहिए

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सामने अपनी गाड़ी में अपने पैंसेजर का समान रख रहे टवेरा मालिक करन सिंह को शुक्रवार की कोतवाली पुलिस की दबंगई का शिकार होना पड़ा। सीओ सदर को समान सहित कहीं भेजने के लिए ली गई इनोवा गाड़ी में उनके सामान के लिए लगेज कैरियर की जरूरत थी तो पुलिस वालों ने टवेरा का कैरियर उतार कर उस गाड़ी में लगा दिया और विरोध करने पर गाड़ी मालिक की सरेआम पिटाई भी कर दी। 
विज्ञापन

मयूर बिहार निवासी करन सिंह इस टवेरा गाड़ी के मालिक भी हैं और ड्राइवर भी। गाड़ी टैक्सी नंबर की है। उन्होंने पहले से ही बुकिंग ले रखी थी और पैसेंजर का आधा सामान भी उनके पास आ चुका था।  शाम करीब साढ़े सात बजे वह सामान कैरियर में बांधने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस आ धमकी। इनमें एक दरोगा और सात-आठ सिपाही थे। अपनी मजबूरी बतातेे हुए करन सिंह ने कैरियर देने से मना किया तो वहां खड़े दरोगा और सिपाहियों को यह पुलिस की शान के खिलाफ लगा। बकौल करन सिंह पहले उन पर गालियों की बौछार हुई फिर धमकियां भी दी गईं। सिपाही का कहना था कि मुंह खोलने पर तुम गायब हो जाओगे, पता भी नहीं चलेगा। फिर उन्हें मजबूर कर अयूब खां चौराहे के पास वाली गली में ले गए और वहां मिस्त्री को कहा कि कैरियर उतार कर दूसरी गाड़ी में लगाओ। जब करन ने कहा कि यह कैरियर इनोवा में फिट नहीं आएगा। बकौल करन सिंह उसने कह दिया कि दीवान जी नपवा तो लो। टवेरा का लगेज कैरियर उनकी कार में आ भी जाएगा या नहीं। इतने में सिपाही भड़क गया और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। अपना सूजा हुआ गाल दिखाते हुए करनसिंह ने कहा कि यहां से उसे कोतवाली ले जाकर बंद कर दिया गया। वहां भी उसकी पिटाई हुई।  इस बीच एक सिपाही ने उनके जेब में रखे 12 हजार रुपये भी निकाल लिए। 
इस बारे में जब कोतवाली प्रभारी सुधीरपाल धामा से बात की गई तो उन्होंने माना कि सीओ साहब की गाड़ी के लिए टवेरा का कैरियर लिया गया। उनका कहना है कि कैरियर किराये पर मांगा गया था और गाड़ी मालिक की सहमति से ही उसे दूसरे वाहन में लगाया गया लेकिन सिपाही के थप्पड़ मारने पर बात बिगड़ गई। मारपीट की बात तो उन्होंने मान ली लेकिन करन सिंह को हवालात में डालने की बात वह स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें