Table tennis International betting
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बीबीएल पब्लिक स्कूल में खेली जा रही इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप और ओपन जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन गर्ल्स में चिक्कर इंटरनेशनल के खिलाड़ियों का जलवा रहा। कैडेट गर्ल्स के फाइनल में चिक्कर की केसर दिखानी ने अपने ही स्कूल की ईशिता गुप्ता को 2-0 से हराया। सब जूनियर गर्ल्स के फाइनल में चिक्कर की ईशिता गुप्ता ने सेंट फ्रांसिस की अनविता को 11-5 व 11-4 से मात दी। जूनियर गर्ल्स के फाइनल में चिक्कर की शिवांगी ने जीडी गोइंका को 2-0 से हराया।
कैडेट ब्वॉयज के सेमीफाइनल मुकाबले में हार्टमैन के सात्विक गुलाटी ने जीआरएम के देववरत को और हार्टमैन के वंश चावला ने हार्टमैन के ओजस को मात दी। सब जूनियर ब्वॉयज में आयुष ने कार्तिकेय को 3-0 और जीआरएम के देववरत ने हार्टमैन के ओजस को हराया। जूनियर ब्वॉयज में एसआर इंटरनेशनल के नकुल गुप्ता ने बीबीएल के युवराज को और सिद्धांत सिंह ने सेक्रेड हार्ट के रितिक शर्मा को मात दी।
आयोजन सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में नकुल गुप्ता और सिद्धांत सिंह की भिड़ंत होगी। टीम चैंपियनशिप में बालिका गर्व के फाइनल में सोतबी और चिक्कर की टीम आमने सामने होगी। बालक वर्ग के फाइनल में हार्टमैन और एसआर इंटरनेशनल की बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा।