बिजली ने इस बार भी रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा कर दिया। सुबह से शाम तक कइ चरणों में बिजली आती-जाती रही। कोहाड़ापीर और प्रेमनगर इलाके में सुबह आए फाल्ट से दोपहर एक बजे तक बिजली ठप रही। इस कारण कई घरों में पानी भी नहीं आया।
सुबह से सभी उपकेंद्रों से ओवरलोडिंग के चलते शुरू हुई कटौती देर शाम तक चली। प्रेमनगर, मेकनियर मार्ग, बृजलोक कालोनी, टीवरी नाथ कालोनी आदि इलाकों में लाइन फाल्ट होने से करीब सात घंटे सप्लाई गुल रही। एसडीओ राजेंद्र सिंह ने फाल्ट जल्द सही कराया तो आपात कटौती शुरू हो गयी। सीबी गंज, सुभाषनगर, संजय नगर, किला, बिहारीपुर, बमनपुरी, कहरवान, मलूकपुर, कैंट, शाहदाना, माधोबाड़ी, गंगापुर, कालीबाड़ी आदि इलाकों में पूरे दिन अव्यवस्था बनी रही।
आज यहां गुल रही सप्लाई
सोमवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक स्काडा योजना का काम होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इससे राम वाटिका, ईसाई पुलिया, बालजती, कटरा चांद खां, गोपाल नगर, दुर्गानगर, संजय नगर, आजाद नगर, सनसिटी कालोनी, बड़ी विहार, एकता नगर, जोगी नवादा, वीर सावरकर नगर, इज्जत नगर, सलेक्शन प्वाइंट, माधो बाड़ी, नई बस्ती, आवास विकास, राजेंद्रनगर, तुलसी नगर, इंदिरा नगर, प्रभात नगर आदि इलाकों में बिजली नहीं आएगी।