राजनगर एक्सटेंशन चौराहा के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर हो गई है। हादसे के बाद चौराहा पर करीब दो घंटे तक रोड पर जाम लग गया।
हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे राजनगर एक्सटेंशन के पास हुआ। हादसे में मोदीनगर निवासी रीता रानी (25) की मौत हो गई। वह नोएडा फेस-2 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती थी। शनिवार शाम को वह मोदीनगर स्थित घर लौट रही थी।
वह नोएडा से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा तक ऑटो से आई थी, ऑटो चालक ने उन्हें रांग साइड उतार दिया था। इसके बाद वह सड़क पार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाली एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने महिला को कुचल दिया।
इसके बाद राहगीरों ने बस का पीछा कर चालक को दबोच लिया और बस में बैठी सवारियां बस से उतरकर नीचे आ गईं। राहगीरों ने चालक की धुनाई कर सिहानी गेट पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एमएमजी के लिए भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस ने अस्पताल में महिला का पंचनामा कर परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि बस चालक को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पर्स में रखे आई कार्ड से ही उसकी शिनाख्त हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे ले लिया है।
हादसे के बाद राजनगर एक्सटेंशन चौराहा दो घंटे जाम
राजनगर एक्सटेंशन पर देर रात हुए हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर जाने लाने वाले वाहनों की हिंडन नदी के पुल तक लाइन लग गई। वहीं मेरठ से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों की भी मुरादनगर तक लाइन लग गई।