फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हो, दिमाग से निकाल दो यादवगर्दी

Sat, 20 Feb 2016 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वो तो अच्छा हुआ कि दोनों फोन पर बात कर रहे थे। आमने-सामने होते तो जाने क्या होता। दुनका चौकी इंचार्ज और उसी चौकी का सिपाही गालियों की बौछार के बीच एक दूसरे से निपटने की चुनौती दे रहे हैं। गोकशी मामले में समुदाय को दोषी बताने पर उखड़े दुनका चौकी प्रभारी अनवर खलील और  सिपाही भारत सिंह यादव की फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होकर अफसरों तक पहुंच गया है। चौकी प्रभारी ने सिपाही से कह रहे हैं सिपटिये हो, औकात में रहो ज्यादा यादवगर्दी न दिखाओ। तुम्हारी मां... बहन...
विज्ञापन

ऑडियो रिकार्डिंग का 90 फीसदी हिस्सा गालियों की बौछार से भरा पड़ा है। अनवर खलील सिपाही भारत सिंह यादव से पशु तस्करों से न उलझने की हिदायत देते सुनाई दे रहे हैं। 17 फरवरी बुधवार रात लगभग नौ बजे की रिकार्डिंग है। अनवर खलील नई चौकी से पुरानी चौकी में बैठे सिपाही भारत सिंह यादव को हड़का रहे हैं। उनका कहना है कि बंजारा समुदाय के करीब पचास लोग उनसे शिकायत करने आए हैं। वे गालियां देते हुए सिपाही को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। सिपाही भारत सिंह ने पहले तो चौकी इंचार्ज को समझाने की कोशिश की। यह भी कहा कि काल रिकार्ड हो रही है एसएसपी को सुना दूंगा। दरोगा जब गालियां देते हुए खुद सिपाही को मारने की बात कहने लगे तो सिपाही भी आपा खो बैठा। दरोगा ने कहा- जिसे चाहो सुनाओ, देखें कौन क्या करेगा।

ये है असल झगड़ा
19 जनवरी को दुनका में एक समुदाय  के लोगों ने सांड़ को काट डाला था। अपने खबरी इश्त्याक अहमद की सूचना पर सिपाही भारत सिंह यादव अपने एक साथी के संग आरोपियों को पकड़ लाए थे।  चौकी इंचार्ज ने न सिर्फ इन लोगों को छुड़वा दिया बल्कि मारपीट के झूठे मामले में  इश्त्याक का भी चालान कर दिया था। हाल ही में इश्त्याक ने एसएसपी के सामने पेश होकर बताया था कि चौकी इंचार्ज की शह पर धड़ल्ले से गौकशी चल रही है।  जब चौकी प्रभारी को अपनी गर्दन फंसती दिखी तो दूसरे समुदाय के लोगों के गुस्से के बहाने उन्होंने सिपाही को हड़काने की कोशिश की।  दरोगा को लग रहा है कि इश्त्याक की शिकायतों के पीछे कहीं न कहीं भारत सिंह का ही हाथ है।
विज्ञापन


मुझे भी यह रिकार्डिंग मिली है। इस बारे में जानकारी जुटाई गई तो प्राथमिक तौर पर चौकी प्रभारी का हो दोष मिला। सिपाही ने जो कहा है वह बचाव में कहा है। मैंने एसएसपी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। आगे कार्रवाई उन्हीं के स्तर से होगी।
- प्रमोद यादव, सीओ मीरगंज  

आमने सामने
मैंने कई बार पशु तस्करों और पशुओं को काटने वालों को पकड़ा है। मैंने उनके हर आदेश का पालन किया है। चौकी इंचार्ज ने आरोपियों पर मेहरबानी करते हुए सूचना देने वाले पर ही कार्रवाई कर दी। अब मुझे गालियां दी गई हैं।
भारत सिंह यादव सिपाही

सिपाही एक समुदाय विशेष के खिलाफ गाली गलौज करता है। मैंने कई बार समझाया मगर वह मानने को तैयार नहीं। इसीलिए मैंने उसे गालियां दे दी।
अनवर खलील, चौकी प्रभारी

 ऑडियो की जांच होगी
 इस मामले में एसपी देहात के जरिए सीओ से पूरे प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है। यह भी जांच होगी कि इसके बैक ग्राउंड में क्या है। जिस तरह आडियो में उप निरीक्षक और सिपाही में गाली-गलौज हो रही है, कार्रवाई होनी तो तय है- आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें