Soldier missing, is a wandering wife
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही ललित कुमार करीब छह महीने से गायब है। डीआईजी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने बमुश्किल सिपाही की गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन इसके आगे अभी तक कुछ नहीं किया। उधर, ससुराल वाले इंसाफ के लिए भटक रही सिपाही की पत्नी शिवानी को अपने घर में रखने को ही तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को फिर से शिवानी ने डीआईजी से मुलाकात करके अपना दर्द सुनाया तो उन्होंने एसपी बिजनौर से बात करके उसकी ससुराल भिजवाने में मदद करने को कहा है।
बदायूं के आवास विकास की शिवानी ने 26 दिसंबर 2011 को सिपाही ललित कुमार से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के ललित के परिवार वाले राजी नहीं थे। शादी के बाद ललित ने शिवानी को हापुड़ पुलिस लाइंस में अपने साथ रखा। बरेली तबादला होने के पर ललित जागृति नगर में किराए का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। यहां ललित ने शिवानी को शराब पीकर मारना-पीटना शुरू कर दिया और छह महीने पहले पुलिस लाइंस से गायब हो गए। पुलिस पिछले महीने बमुश्किल पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। पीड़िता ससुराल में रहना चाहती है, लेकिन उसे ससुर ने रखने से इनकार कर दिया है।