फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जललिता की फोटो लगी सोलर लाइटें सपा नेता के घर से बरामद

Mon, 16 May 2016 12:56 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की फोटो लगी सोलर लाइटें बरेली (मीरगंज) के एक सपा नेता और कुछ कारोबारियों के यहां से बरामद हुई हैं। पुलिस ने कुछ कारोबारियों और सपा के एक स्थानीय नेता के आवास पर शनिवार रात छापा मारकर दो गाड़ियों में जयललिता के फोटो छपे पिट्ठू बैग बरामद किए। माना जा रहा है कि ये तमिलनाडु में चल रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए मंगवाए गए थे। रामपुर के सपा विधायक के दबाव में पुलिस ने रात में ही खेल कर पूरे मामले को निपटा दिया। पुलिस अपनी छापामारी में एक लाल रंग की टवेरा और मारुति वैन पकड़े जाने का दावा कर रही है। रविवार की सुबह सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के नेतृत्व में आई टीम ने दोनों गाड़ियों के मालिकों को थाने में बुलवाकर मामूली जुर्माना वसूलकर मामले को रफा-दफा कर दिया।  
विज्ञापन

 तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में वहां की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक की ओर से मतदाताओं को बांटने के लिए मंगवाई गई बड़ी संख्या में एलईडी सोलर लालटेन बरेली के मीरगंज कस्बे में पहुंच गईं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री जे. जयललिता के फोटो छपे पिट्ठू बैगों से भरा एक ट्रक मीरगंज लाकर कुछ स्थानीय कारोबारियों ने कस्बे और पास के गांव के एक प्रतिष्ठान में छिपा दिया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात पुलिस ने दोनों ठिकानों पर छापा मारा। इसमें लाल कलर की टवेरा और मारुति वैन में भरा माल बरामद भी कर लिया। मगर, कार्रवाई किसी पर नहीं की। बताया जाता है कि अनाधिकृत रुप से तमिलनाडु से मीरगंज पहुंचेे माल की बरामदगी में सपा के एक स्थानीय नेता भी फंस रहे थे लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के रामपुर के एक विधायक की सिफारिश पर वाणिज्यकर अफसर और पुलिस ने उनको छोड़ते हुए मामला रफदफा कर दिया। मामले में पूरा खेल करने के बाद पुलिस सपा नेता समेत किसी भी कारोबारी के आवास पर छापामारी से ही इनकार कर रही है। वाणिज्य कर विभागा ने भी रौरा मिलक के अमित कुमार शर्मा की टवेरा गाड़ी से वाणिज्य कर की चोरी करने पर 20 हजार और मारुति वैन मालिक बनैया मीरगंज के मुनीश गुप्ता 13120 रुपये जुर्माना वसूली खानापूरी कर छोड़ दिया। एसओ अशोक कुमार यादव ने सपा नेता या किसी अन्य व्यक्ति के ठिकाने पर छापेमारी की बात से भी इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें