फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने फिर छात्रा को धमकाया, गिरफ्तार

Fri, 16 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीपुर की छात्रा पर शोहदे ने कोचिंग जाते समय फिर से अशोभनीय टिप्पणी कर दी। आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। श्री गणेश शोभायात्रा के मौके पर आरोपी ने छात्रा के फोटो खींच लिए थे। उस समय समझौता कराकर पुलिस ने मामला निपटा दिया था। दोबारा शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर को छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। मोहल्ले का ही आरोपी रोहित दीक्षित अपने साथियों को लेकर कोचिंग के बाहर पहुंच गया। रोहित ने छात्रा पर अशोभनीय टिप्पणी क र दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को उठा ले जाने की धमकी दी। कहने लगा कि मेरे मुताबिक काम करो। इससे पहले श्री गणेश शोभायात्रा के दिन उसने छात्रा के फोटो खींच लिए थे। परिवार के लोगों ने फोटो खींचते देखकर उसे पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी से फोटो डिलीट कराने के बाद छोड़ दिया था। चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रोहित का उठना बैठना ठीक लड़कों में नहीं है। उसके मोबाइल से शातिर क्रिमनल अंकित यादव और उसके भाईयों का फोटो मिला है। इसके अलावा जो फोटो शोभायात्रा के दिन डिलीट कराए थे। वह भी उसने रिकवर कराकर फिर से मोबाइल में रखे हुए थे। आरोपी के पिता अधिवक्ता हैं। उनके अनुरोध पर पिछली बार लड़की के परिवार वालों ने माफ कर दिया था, लेकिन अब लड़की के परिवार वाले किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। लड़की के पिता की तरफ से मुकदमा लिखकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें