पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है। वर्ष 2016 में फरीदपुर थाने में उसके खिलाफ मारपीट, दुर्घटना और धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
अन्य तस्करों की जुटाई जा रही जानकारी
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एएनटीएफ और मीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 1.07 करोड़ रुपये कीमत की 533 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।