फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को कार और पांच लाख चाहिए

Fri, 29 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मदानापुर थाने में तैनात सिपाही पन्नू लाल को दहेज में कार और पांच लाख रुपये चाहिए। मांग पूरी न होने पर सिपाही ने परिवार वालों की मदद से पत्नी की पिटाई करने के बाद बेटी छीनकर घर से निकाल दिया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बहेड़ी के अदलापुर गांव की राजकुमारी ने डीआईजी से मुलाकात करके बताया कि उसकी शादी 8 जून 2013 को रामपुर के कैमरी थाने के हींग नगला गांव के पन्नूलाल से हुई थी। पन्नू लाल मदनापुर थाने में सिपाही हैं। उसके पिता ने अपनी हैसियत ते मुताबित दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही पति पन्नूलाल, ससुर रामबहादुर, सास कमला देवी ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। पन्नू और उसके घर वाले कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। 17 जनवरी को उसने लड़की को जन्म दिया। इसके बाद तो उन्होंने जुल्म करने शुरू कर दिए। 31 मई को रात करीब नौ बजे वह अपनी बच्ची के साथ कमरे में लेटी हुई थी। पति समेत परिवार से सभी लोग आ धमके। उन्होंने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और बच्ची को छीनकर ले गए। उसने कई अधिकारियों के फोन पर कॉल भी की, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। डीआईजी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें