फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव कब्रिस्तान में फेंका

Tue, 09 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बारादरी के जोगीनवादा कब्रिस्तान में युवती का शव बोरी में बंद पड़ा मिला। शव करीब पांच दिन पुराना है और बुरी तरह से सड़ रहा है। युवती के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस का मानना है कि युवती हत्या करके शव कब्रिस्तान में डाला गया है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने कपड़ों के आधार पर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की। उधर, पुलिस ने अब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मंगलवार को पीएम के बाद ही युवती की मौत के बारे में पता लग पाएगा। सोमवार की शाम में बारादरी पुलिस को अचानक सूचना मिली कि जोगीनवादा कब्रिस्तान के बीच में स्थित गड्ढे में एक बोरे में लाश पड़ी है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन मौके पर पहुंचे और अफसरों को बता दिया। थोड़ी देर में सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के साथ कब्रिस्तान में आसपास के लोगों की भीड़ लगी थी। लाश से बदबू इतनी आ रही थी कि रुकना मुश्किल था। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो लाश चार-पांच दिन पुरानी लग रही थी। मृतक की उम्र करीब बीस साल है। उसके गले पर दुपट्टा बंधा हुआ है। वह गुलाबी कलर की पजामी और छींटदार कुर्ता पहने थी। शरीर गर्मी की वजह से गलने लगा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लाश देकर यही लग रहा है कि हत्या करके युवती का शव कब्रिस्तान में फेंका गया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी दिखवाई जा रही है। लड़की गायब होने की सूचना बरेली के अलावा आसपास के जिलों से भी पता कराई जाएगी। पहचान होने के बाद घटना का खुलासा हो सकता है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें