फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल काटे, मुंह काला कर गांव में घुमाया

Sat, 21 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
मुंह काला कर घुमाया
विज्ञापन
सैदपुर सरौरा गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। 50 साल के एक विकलांग को पहले जमकर पीटा फिर बाल काटकर पेशाब पिला दी। इसके बाद मुंह काला कर गांव में घुमाया गया। दो घंटे तक चले इस ड्रामे को गांव वालों ने देखा मगर दबंगों के सामने विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाए। विकलांग का दोष सिर्फ इतना था कि उसने तीन दिन से गायब एक लड़की के बारे में ग्रामीणों से पूछ लिया था। इससे नाराज लड़की के पिता ने परिवार वालों की मदद से उस पर जुल्म ढा दिए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

गांव के 50 साल के विकलांग चंद्रपाल बृहस्पतिवार सुबह गांव में कुछ लोगों के साथ बैठे थे। अखबार पढ़ रहे एक व्यक्ति से उन्होंने पूछ लिया कि तीन दिन से गायब सर्वेश के परिवार की लड़की की कुछ खबर मिली या नहीं। किसी ग्रामीण ने इस बात की सूचना बरेली में टेंपो चलाने वाले सर्वेश को दे दी। आरोप है कि दोपहर लगभग 12 बजे सर्वेश अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर गांव आ गया। उसने बहाने से चंद्रपाल को अपने घर बुलाया। घर के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके बाल काटकर मुंह काला कर दिया। 
आरोप है कि उसे पेशाब भी पिलाई गई। इसके बाद सर्वेश के घर के लोग चंद्रपाल को गांव में घुमाते रहे। दो घंटे बाद अधमरा छोड़कर चले गए। उसके सिर में चोट आई है। उनके जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे संभाला और थाने पहुंचे। चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उसे क्या पता था कि किसी के बारे में पूछने की सजा उसे इस तरह मिलेगी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर सर्वेश, भूपचंद्र और जसपाल के खिलाफ धारा 500, 355 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम भूपचंद्र को गिरफ्तार करने का दावा किया गया।
विज्ञापन


धारा
342 - किसी की इच्छा विरुद्ध रोक लेना, बंधक बनाना
500 - मानहानि के लिए दंड
355 - किसी को गुस्सा दिलाकर हमले के लिए मजबूर करना, गंभीर प्रकोपन
 
गांव में हुई घटना बहुत निंदनीय है। चंद्रपाल ने कोई अपराध नहीं किया है। इस तरह से खुद सजा देना कहां का कानून है। यह सरासर दबंगई है। हमारी नजर में सर्वेश अपराधी है। 
-राम बहादुर, ग्राम प्रधान 

हां, गांव में घटना हुई है। पेशाब पिलाने वाली बात गलत है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो अन्य को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

-जेपी यादव एसओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें