फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी के गोदाम से लाखों का स्क्रैप चोरी 

Thu, 04 May 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Scrap the millions of mobile company warehouse - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
परतापुर जीवन सहाय में टाटा टेलीकॉम कंपनी के गोदाम से सोमवार रात को मोबाइल टॉवर के लाखों का स्क्रैप चोरी होने के बाद पुलिस ने दो चोरों को पकड़कर दो बोरी स्क्रैप बरामद किया है। पुलिस ने चोरों को एक कबाड़ी वाले की मदद से पकड़ा है। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के बाद थाने में एफआईआर लिखकर दोनों चोरों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

टाटा टेलीकॉम कंपनी ने परतापुर जीवन सहाय के कमर रजा खां के गोदाम को किराये पर लिया था। कंपनी के मोबाइल टॉवर के खराब होने वाले पार्ट को इस गोदाम में रखा जाता था। असिस्टेंट मैनेजर नीरज कुमार पुत्र चिंतामणि निवासी नंद नगरी, दिल्ली ने बताया कि मंगलवार सुबह गोदाम खोलने पर पता चला कि पीछे की खिड़की तोड़कर करीब आठ लाख का स्क्रैप चोरी हो चुका था। असिस्टेंट मैनेजर की सूचना पर इज्जतनगर थाने की पुलिस ने छानबीन की। 
पुलिस को अंदेशा था कि स्क्रैप को किसी कबाड़ी वाले की मदद से बेचा जाएगा। एरिया के कबाड़ी वाले की मदद से चोरी के स्क्रैप को ठिकाने लगाने की कोशिश करते हुए सज्जाद उर्फ बुसी पुत्र आजाद और नाजिम पुत्र बल्ले निवासी परतापुर जीवन सहाय को पकड़ लिया गया। दोनों चोरों के कब्जे से दो बोरोें में चोरी का स्क्रैप बरामद किया गया। असिस्टेंट मैनेजर के अनुसार चोरों ने स्क्रैप को तोड़कर बर्बाद कर दिया। पुलिस के अनुसार चोर पहले भी पकड़कर जेल भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें