फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 03 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
हादसे में जान गई
विज्ञापन
ईसाइयों की पुलिया की तरफ से चौकी चौराहे की तरफ जा रहे ट्रक ने खुर्रम गौटिया के पास शनिवार दोपहर दो बजे सामने से आ रहे स्कूटर सवार दुकानदार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

कैंट इलाके के नकटिया गोकुल नगर निवासी 48 वर्षीय महेंद्र कुमार किरना व्यापारी थे। वह शनिवार दोपहर शहर से नकटिया स्थित अपनी दुकान पर स्कूटर से लौट रहे थे। तभी ईसाइयों की पुलिया की तरफ से जा रहे ट्रक ने खुर्रम गौटिया के पास महेंद्र को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। यह देखकर इधर से गुजरने वाले लोगों ने ट्रक को घेर लिया। सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा होने से बियावानी कोठी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने ट्रक पकड़कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया और महेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ और जाम खुला। दुर्घटना की सूचना पर महेंद्र के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। महेंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिखलता छोड़ गए। 

मुरादनगर में महिला की मौत 
बरेली/मुरादनगर। कस्बे के मेन रोड पर नशे में धुत कार चालक ने तीन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में फरीदपुर की एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुरादनगर के नूरगंज कालोनी निवासी दिलशाद शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे अपने दोस्त के साथ कार लेकर घर जा रहा था। एसओ ने बताया कि दिलशाद और उसका दोस्त शराब के नशे में थे। मेनरोड स्थित मलिकनगर तिराहे पर उन्होंने कार से पहले बाइक को टक्कर मारी, जिसमें इकरामुद्दीन निवासी बुढ़ाना और दिल्ली खजूरी निवासी नफीस घायल हो गए। फिर कार में टक्कर मारी, जिसमें मोनू, रविंद्र, राकेश निवासी मुरादनगर घायल हो गए। इसके बाद पीछे से ऑटो में टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गया।  लोगों ने चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें रोशनी (18) पत्नी कंचन निवासी फरीदपुर नारा गांव, बरेली और जावेद (42) निवासी नूरगंज कालोनी, मुरादनगर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। रोशनी और कंचन की शादी 14 नवंबर 2015 को हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें