फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कमजोर पड़ी तो क्राइम ब्रांच को लगाया

Tue, 17 Feb 2015 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सर्राफ के पास मौजूद लुटेरे जफर का मोबाइल और इमरान के नंबर को भी लेने की जहमत नहीं उठाई है जिनके सहारे लुटेरों तक पहुंचना काफी आसान हो जाता। पुलिस की सुस्ती देख अब क्राइम ब्रांच की टीम को भी खुलासे में जुटाया गया है। हालांकि सीओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। उसकी मदद के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

घटना में मारे गए बहेड़ी निवासी जफर के पिता मोहम्मद हारुन ने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसकी हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। हारुन ने पहले एसएसपी को कार्रवाई के बाबत पत्र दिया, फिर संबंधित पत्र लेकर कोतवाल जेएल यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस जफर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें