फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में आए बदमाशों ने तीन घरों में डाला डाका

Tue, 02 Feb 2016 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल/नवाबगंज। पुलिस की वर्दी पहने असलाह धारी बदमाशों ने रविवार रात तीन गांवों में धावा बोल दिया। तीन अलग-अलग घरोें में घुसकर परिवार के लोगों को बांध दिया और जमकर लूटपाट की। एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाने से लोगों में दहशत है।   
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे छह से ज्यादा बदमाश दीवार फांदकर हेमकरा गांव के पूर्व प्रधान राम स्वरूप के घर में घुसे। उन्होंने राम स्वरूप और उनकी पत्नी वीर वाला को चारपाई पर बांध दिया। इसके बाद जेब में रखे 46 सौ रुपए और बेटी पिंकी के बाक्स में रखे 10 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने बड़ी बेटी वृंदा के कानों की बालियां और पाजेब भी लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की। राम स्वरूप के तीनों बेटे गांव से बाहर थे। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस के गांव रत्नानन्द पुर में ठाकुर जाटव के घर पर धावा बोला। उनकी बेटी की शादी लिए खरीदे गए 25 हजार के कपड़े समेट कर ले गए। बेटी की बारात तीन दिन बाद ही आनी है। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। टाह गांव में बदमाशों ने बुंदन के घर को निशाना बनाया। यहां कोई कीमती सामान न मिलने पर बुंदन के पैर पर चाकू से वार कर दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

बंद मकान की खिड़की तोड़कर चोरी
नवाबगंज। मौजम नगला गांव में मजदूर के बंद पड़े मकान की खिड़की तोड़कर चोर जेवर और घरेलू सामान चुना ले गए। गांव का मंगली उर्फ अली अहमद सितारगंज परिवार सहित मजदूरी करने गया था, 29 जनवरी को घर लौटा तो खिड़की टूटी पड़ी थी। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। मंगली ने बताया कि चार क्विंटल धान, बर्तन, जेवर और दो हजार रुपये चोरी हुए हैं। नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें