सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जिलेदार को पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर शाम गोली मार दी। परिवार वाले घायल को जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर भर्ती कर लिया।
घटना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव डलपुर में बुधवार शाम करीब साढे़ सात बजे हुई। गांव में रहने वाले सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जिलेदार महेंद्र पाल के घर से करीब 50 मीटर दूर ब्रह्मदेव है। महेंद्र पाल इस पर पूजा करने के लिए गए थे। तभी यहां सामने से आए एक युवक ने उनको गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ पर लगी और वह जख्मी हो गए। गोली मारने वाला युवक भाग निकला। महेंद्र पाल ने उसे पहचान लिया है, वह गांव का ही रहने वाला है। घायल जिलेदार को परिवार वाले देर रात जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उनका इलाज किया गया गया। महेंद्र पाल के परिवार वालों ने बताया कि गोली मारने वाला युवक दबंग किस्म का है और वह अक्सर उनके परिवार से झगड़ा करता रहता है। कई बार मारपीट कर चुका है। उसने उनके खेत की मेड़ भी तोड़ दी थी। इसी को लेकर उनकी रंजिश चल रही है।