फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलॉरी में गोवंशीय पशु की हत्या कर खेत में फेंके अवशेष, तनाव

Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील कलॉरी गांव के पास खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले। गांव के लोगों का कहना है कि किसी ने गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष खेत में फेंके हैं। इसको लेकर गांव के एक समुदाय में गहरा रोष पनप गया। काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके के गांव कलॉरी की कई महिलाएं रविवार दोपहर दो बजे खेत में घास काटने जा रही थीं। तभी उन्होंने गांव के ही बॉबी खान के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े देखे। यह बात जब गांव तक पहुंची तो काफी संख्या में लोग खेत पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि किसी ने गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष खेत में फेंक दिए। यूपी 100 डायल पर दी गई सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके साथ ही इज्जतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अवशेष बरामद कर लिए। इसके साथ ही थाने पहुंचे वेदराम मौर्य, हरीश पटेल, पोती राम आदि थाने पहुंचे। पुलिस ने इनकी ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

मोहर्रम के समय में भी तनावग्रस्त रहा है कलॉरी
दो साल पहले मोहर्रम और कावड़ यात्रा के रूट को लेकर भी कलॉरी गांव में बवाल हो चुका है और काफी समय तक इसको लेकर तनाव रहा था। अब पशु के अवशेष मिलने पर एक बार फिर गांव में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


परतापुर में भी चल रहा है पशु काटने का धंधा
सरकार की सख्ती के चलते भले ही स्लाटर हाउस बंद हो गए हों, लेकिन इज्जतनगर इलाके के परतापुर चौधरी, फरीदापुर चौधरी आदि गांव में अवैध रूप से पशु काटने का धंधा चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि यहां के लोग बंदी का फायदा उठाते हुए शहर तक मांस की सप्लाई कर रहे हैं। 


कलॉरी गांव के पास खेत में पशु के अवशेष मिले हैं। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। 
विज्ञापन

समीर सौरभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें