फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति पर छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने का आरोप

Sun, 17 Jan 2016 02:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चनेहटी की प्रधान के पति पर कोटेदार के घर कुछ दलित महिलाओं ने छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर काफी संख्या में महिलाएं शनिवार को एसएसपी से मिलीं। उधर, कैंट पुलिस का कहना है कि कहासुनी की घटना हुई थी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटी की काफी संख्या में महिलाएं शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उनका कहना था कि वह दलित जाति से ताल्लुक रखती हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव की प्रधान के पति छोटे लाल ने उनके घर के सामने राशन की दुकान पर तोड़फोड़ की। महिलाआें की लात घूंसों से जमकर पिटाई की और जाति सूचक गालियां देते हुए गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ कर कपड़े भी फाड़ दिए। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस ने उनकी न ही रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। महिलाओं ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
0
 प्रधान पति से आरोप लगाने वाली महिलाओं के पक्ष से कोटे का विवाद है। अब प्रधानपति अपने पक्ष के व्यक्ति को राशन की दुकान दिलाना चाहता है। इसी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें छोटे लाल और दूसरे पक्ष के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

- प्रेम प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक एसओ कैंट
0
कोटेदार काफी घपलेबाजी करता है। अब तक के प्रधान उसी का पक्ष लेते थे, लेकिन हमने चुनाव जीतने के बाद उसकी जांच कराई है। बृहस्पतिवार को कोटेदार का भाई मेरे घर तमंचा लेकर आ गया था। मैंने थाने में तहरीर दी तो बचाव में मुझ पर अपने घर की महिलाओं के कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ का आरोप लगवा दिया, जो गलत है।
विज्ञापन

- छोटे लाल, प्रधानपति, चनेहटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें