फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जुआरियों को पुलिस का ग्रीन सिग्नल

Mon, 23 Oct 2017 01:51 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छोटी दिवाली से लेकर भैया दूज तक जुए की धूम रहती है, लेकिन इन चार दिनों में इस बार जिले भर में सिर्फ 17 स्थानों पर पुलिस का छापा पड़ा। यह बात भले ही काबिले यकीन न हो लेकिन हुआ ऐसा ही है। पिछले सालों की तुलना में इस बार जुआ पकड़ने के लिए बमुश्किल आधे छापे भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाए। हालांकि शहर ही नहीं, देहात में भी दिवाली पर जुए के अड्डों की भरमार रही। पुलिस जुआरियों को तलाशती भी घूमी, जहां-तहां जुआरियों को पकड़ा गया लेकिन वसूली करके छोड़ दिया गया। दिवाली के बाद अब तक जुए के फड़ सूने नहीं हुए हैं लेकिन पुलिस अभी भी इन्हें नजर अंदाज कर रही है।

जंक्शन रोड के होटलों को ग्रीन सिग्नल

जंक्शन रोड के कुछ नामचीन होटलों में कमरे हर साल दिवाली पर जुए के लिए खासतौर पर बुक होते रहे हैं। इन होटलों में हर साल पुलिस की दबिश भी पड़ती रही है और कई बार यहां जुआ खेलते लोग भी पकड़े गए हैं लेकिन इस बार इन होटलों में पुलिस की एक भी दबिश नहीं पड़ी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिवाली से पहले ही इस बार होटल मालिकों से सेटिंग हो गई थी। यही वजह रही कि इस बार भी दिवाली पर जंक्शन रोड के कई होटल जुए के लिए बुक हुए। इनके सामने रात भर लोकल नंबर की गाड़ियों की भरमार भी रही, लेकिन फिर भी यहां एक सिपाही तक नहीं पहुंचा। एसपी सिटी रोहित सिंह तक भी इन होटलों में जुआ होने की शिकायत पहुंची फिर भी उनमें जांच के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है तीन सालों का रिकॉर्ड
2017: जनपद के थानों में 17 केस दर्ज हुए, 71 जुआरियों को पकड़कर 45 हजार रुपये बरामद किए गए। 
2016: पुलिस ने 32 मामले थानों में दर्ज करके 122 जुआरियों को पकड़ा, डेढ़ लाख रुपये की रिकवरी हुई थी।
2015: 46 अड्डों पर दबिश देकर पुलिस ने 96 जुआरियों की धरपकड़ की, करीब एक लाख 85 हजार रुपये रिकवर हुए थे।  
-------
सभी शिकायतों पर पुलिस टीम भेजकर जांच कराई गई थी। इज्जतनगर, प्रेमनगर, सुभाषनगर में जुआरियों को पकड़ा भी गया था। होटलों की भी औचक चेकिंग हुई थी। - रोहित सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें