फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेल रहे लोगों की वीडियो बनाने पर पीटा

Tue, 10 May 2016 01:39 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा में सोमवार दोपहर को जुआ खेल रहे लोगों की वीडियो बनाने वाले युवक की जुआरियों ने तमंचों के बटों से पिटाई कर दी। उससे मोबाइल भी छीन लिया। युवक किसी तरह से उनके चंगुल से भागा तो उसपर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने डीआईजी को फोन करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा इलाके के गांव दोहना के पास जंगल में जुए का अड्डा है। ड़उआ और अटामांडा गांव के दो युवक इस अडड्े को चला रहे हैं। सोमवार को शहर के मोहल्ला चाहबाई निवासी जितेंद्र वर्मा उर्फ बल्लू जुआरियों का हुजूम देखकर रुक गया। बल्लू ने चुपचाप जुआरियों की वीडियो क्लिपिंग बनानी शुरू कर दी। अड्डे की निगरानी करने वाले लोगों ने उसे क्लिपिंग बनाते देखकर पकड़ लिया। आरोप है कि बल्लू का मोबाइल छीनकर सबसे पहले जुआरियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे तमंचों की बटों से से उसे पीटा। पीड़ित एसएसपी ऑफिस गया तो वह नहीं मिल पाए। डीआईजी भी उसके पहुंचने से पहले उठ चुके थे। इसके बाद उसने डीआईजी से फोन करके अपना दर्द सुनाया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने युवक की शिकायत को गंभीरता से लेकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें