फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल बाद युवती पहुंची घर, बोली मुझे 20 हजार में बेच दिया था

Sat, 08 Apr 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Nine years later the lady reached the house, the bid had sold me in 20 thousand - फोटो : SELF
विज्ञापन
भुता की एक युवती अपने पति के साथ रोजगार के लिए हरियाणा गई थी। नौ साल बाद वापस भुता अपने गांव पहुंची। उसने परिवार को बताया कि उसका 20 हजार में एक व्यक्ति के हाथ सौदा कर दिया गया। जिसने दिल्ली में उसे अपनी पत्नी बनाकर नौ साल तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता बीती चार अप्रैल को अपने गांव पहुंची। परिवार वालों को जब उसकी आपबीती पता चली तो सभी डीआईजी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। डीआईजी ने गंभीर आरोपों की जांच सीओ फरीदपुर को सौंपी है।    
विज्ञापन

भुता में पीड़िता की दस साल पहले उसी गांव के युवक से शादी हुई थी। पति मजदूरी करता था। उसके बच्चा भी हुआ। पति को नौकरी दिलाने के बहाने गांव के एक व्यक्ति ने क्योलड़िया के गांव दड़िया निवासी अपने जीजा और भाई के साथ हरियाणा के नरसिंहपुर भेजा था। पीड़िता अपने पति और बच्चे के साथ नरसिंहपुर चली गई। आरोप है कि एक आरोपी की दोस्ती कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति के साथ थी। एक दिन जब पीड़िता का पति मजदूरी के लिए गया हुआ था। पीड़िता को मोबाइल दिलाने के बहाने आरोपी बाजार लेकर गए। वापस लौटते हुए पीड़िता को एक अंजान जगह में कमरे में बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद पीड़िता को कमरे से निकालकर एक जगह पर ले जाया गया। जहां एक आरोपी उसको पत्नी बनाकर रखा। धमकी दी गई कि अगर मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी ने पीड़िता को हरियाणा से लाकर दिल्ली के शनि मंदिर स्वरूप विहार में अपने चाचा के यहां रखा। आरोप है कि उसकी मर्जी के बगैर आरोपी ने नौ साल तक उसको अपनी पत्नी बनाकर रखा। इस दौरान जब वह बाहर जाता था तो पीड़िता को घर में बंद कर जाता था। किसी से मिलने नहीं दिया जाता था। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ताला लगाना भूल गए। जिसके बाद पीड़िता रोडवेज पकड़कर बरेली आ गई। वह भुता में अपने गांव पहुंची। पीड़िता ने परिवार को आपबीती बताई। जिसके बाद परिवार ने डीआईजी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 

पीड़िता की शिकायत गंभीर थी। उसने 20 हजार में बेचने और मर्जी के बिना पत्नी बनाकर रखने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच सीओ फरीदपुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशुतोष कुमार, डीआईजी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें