फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली में संलिप्त मिलने पर नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 07 Apr 2017 01:17 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली और पशु तस्करी में संलिप्तता मिलने पर जनपद के तीन थानों में तैनात नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जनपद के थानों में अवैध वसूली की गठजोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने का जिम्मा क्षेत्राधिकारियों को सौंपा था। नवाबगंज और फरीदपुर सर्किल के तीन थानों पर तैनात नौ पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने संकेत दिए कि जल्द और पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। 
विज्ञापन

एसएसपी ने देर शाम नवाबगंज थाने के हेड कांस्टेबल अनीस अहमद, कांस्टेबल बाबू विकास कुमार और दारोगा कुलजीत सिंह को लाइन हाजिर किया है।  फरीदपुर थाने के कांस्टेबल अखलाख अहमद, सतीश कुमार और ज्ञानेंद्र को भी लाइन हाजिर किया गया है। थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया में साले बहनोई के बीच झगडे़ में समझौता कराने के नाम पर बीस हजार की मांग कर रहे दरोगा सुधीर कुमार का ऑडियो वायरल होने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र गंगवार की शिकायत पर एसएसपी ने पूरे मामले पर संज्ञान लेने हुए हल्का नंबर तीन में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर किया है। उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच सही पाई गई तो दरोगा पर मुकदमा भी कायम होगा। इसके अलावा, थाना में तैनात मुंशी राशिद पर रुपये वापस न देने की शिकायत थी। विधानसभा चुनाव से पहले केसर सिंह और भगवत सरन के बीच के झगडे़ में कुछ लोग पकड़कर थाना लाए गए थे, जिनमें तलाशी के बाद वीरेंद्र गंगवार से राशिद ने 19 हजार लेने के बाद वापस नहीं दिए। जिसमें मुंशी राशिद को भी लाइन हाजिर किया गया है। वही जीप चालक भीमसेन को खनन मामले की शिकायत मिलने पर लाइन हाजिर किया गया है। 
पब्लिक से अवैध वसूली की जानकरी लेकर होगी कार्रवाई 
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ चेतावनी है। अगर दोष साबित होते हैं तो उनकी बर्खास्तगी तक हो सकती है। लिखित शिकायत आने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर होगी। वहीं अब क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क करके पुलिसकर्मियों की वसूली की टोह लेंगे, उनकी रिपोर्ट पर भविष्य में भी कार्रवाईयां होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें