Nida episode PMO sought details from the UP government
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
आला हजरत खानदान की बहू निदा खान के प्रकरण में प्रधानमंत्री कार्यालय ने यूपी सरकार के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। पीएमओ के सेक्शन आफीसर समीर कुमार ने मख्य सचिव से पूछा है कि निदा खान के प्रकरण में प्रदेश सरकार की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा फरियादी निदा के साथ-साथ पीएमओ के आन लाइन पोर्टल पर लोड करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर आईजी विजय सिंह मीना ने इस पूरे प्रकरण में एसपी सिटी से रिपोर्ट मांगी है।
निदा खान ने पुराने घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 फरवरी 2015 को आला हजरत खानदान के शीरान रजा खान से निकाह हुआ था। कुछ समय बाद समय पति, ससुर तथा अन्य परिजनों ने दहेज में डस्टर गाड़ी तथा अन्य सामान के लिए मारा पीटा और प्रताड़ित किया।
पीएमओ को लिखी शिकायत में कहा है कि 18 मई को सुबह करीब नौ बजे पति शीरान, उनके भाई इकान तथा दो अन्य मेरे शहदाना स्थित मायके में आकर मारापीटा और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस को शिकायत की गई लेकिन इन लोगों के रसूखदार होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 22 दिसंबर 2016 को हर्जाना लेने कोर्ट पहुंची तो पति शीरान रजा खां, उनके छोटे भाई इकान तथा तीन अन्य ने मेरे को कोर्ट से निकलते ही रोककर धक्का दिया।