फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ताऊ ने किशोरी को गर्भवती बना दिया

Wed, 10 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। इलाके के एक गांव की 15 साल की लड़की को पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने गर्भवती बना दिया। सोमवार शाम किशोरी की मां ने आरोपी को बेटी के साथ उसी के घर में पकड़ लिया तो खुलासा हुआ कि वह चार महीने की गर्भवती है। आरोपी ने प्रभावशाली लोगों की मदद से पंचायत कर मामला सुलटाने की कोशिश की पर पीड़ित की मां ने समझौता करने से इन्कार कर दिया। दोनों थाने पहुंच गई। वहां पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही थी तभी एक नेता का फोन आने से तस्वीर ही बदल गई। गांव के कुछ लोग गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए और पंचायत में फैसले और निकाह का आश्वासन देकर मां-बेटी को उठा लेे गए। 
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। पड़ोस में 40 वर्षीय रिश्ते का ताऊ रहता है। उसकी अब तक शादी नहीं हुई है। सोमवार देर शाम तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो उसे खोजते हुए मां पड़ोसी के घर पहुंच गई। वहां ताऊ की हरकत देख दंग रह गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चाचा की हरकतों के बारे में बता दिया। महिला के मुताबिक उसकी बेटी चार महीने के गर्भ से है। महिला ने हंगामा किया तो मंगलवार सुबह गांव में पंचायत भी हुई। किशोरी को मानसिक रूप से कमजोर बताकर पीड़ित पक्ष पर फैसला करने का दबाव बढ़ा। महिला अड़ी रही और बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। उसने इंस्पेेक्टर अजय श्रोत्रिया को पूरा घटनाक्रम बताया। इससे पहले कि तहरीर लिखी जाती, सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता का फोन आ गया और मामला फर्जी बता दिया गया। इंस्पेक्टर ने भी गोलमोल बातें करके हाथ खड़े कर लिए। इस बीच पीड़ित के गांव के रसूखदार लोग थाने पहुंच गए और मां बेटी को अपने साथ रह गए। 
तो आज नेता जी सुनाएंगे फैसला 
गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बुधवार की सुबह नेताजी गांव पहुंचेेगे और दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाएंगे। गांव में अपना रुतबा दिखाने वालों ने फिलहाल दोनों पक्षों को शांत रहने का हुक्म सुना दिया है।
विज्ञापन

-पीड़ित अपनी मां के साथ थाने आई थी। पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही थी इसी दौरान गांव के कुछ गणमान्य लोग पहुंच गए। उन्होंने गुजारिश की कि पीड़ित गर्भ से है। दोनों पक्षों में सुलह के बाद निकाह करा दिया जाएगा। अगर आरोपी पीड़ित से निकाह नहीं करता है तो मुकदमा कायम कर उसे जेल भेजा जाएगा। 
- अजय श्रोतिया, इंस्पेक्टर बहेड़ी 
गांव के लोगों के बीच इस मामले में वार्ता हुई थी मगर बात नहीं बनी। अब वे आपस में राय मशविरा कर रहे हैं। उनका दावा है कि वे इस मामले को खुद ही निपटा लेंगे। 
-यशपाल, प्रधान
रेप के मामले में पंचायत कराने की बात गंभीर है। मेरे पास ऐसी कोई शिकायत अभी नहीं आई है। आएगी तो आरोपी और पंचायत कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी- आशुतोष कुमार, डीआईजी 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें