फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

Wed, 04 Oct 2017 02:23 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहजुइया जागीर गांव के पास एक खेत में 40 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह 8.30 बजे अर्द्धनग्न अवस्था में शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। धान के खेत के हालात बता रहे थे कि महिला के शव को घसीटकर अंदर ले जाने की कोशिश की गई है। शव से कुछ दूरी पर चप्पल, टिफिन, प्लास्टिक की थैला आदि सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो या दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

गांव बहजुइया जागीर निवासी महिला मिनी बाईपास स्थित निर्माणाधीन मकान पर राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी। हर रोज सुबह 7.30 बजे काम के लिए निकलकर शाम छह बजे तक वापस आ जाती थी। सोमवार शाम को महिला घर वापस नहीं लौटी। मोबाइल बंद बता रहा था। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मोहल्ले के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे चंद्रपुर जोगियान गांव के  लकड़ी ठेकेदार इम्तियाज बहजुइया गांव के पास एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के लिए मजदूर के साथ पहुंचे। उनके खेत के बगल में सरनिया गांव के मुख्तियार मलिक के धान के खेत में महिला की अर्द्धनग्न लाश देखकर उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के लोगों ने महिला की शिनाख्त की, जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। पति इस दौरान पत्नी की तलाश में शहर गया हुआ था।
विज्ञापन

घटनास्थल का मुआयना किया गया है। वारदात के बाद दो टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द सामने लाया जाएगा।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें