फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में छात्र की गला दबाकर हत्या

Tue, 09 Dec 2014 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास पर नेशनल इंटर कॉलेज में कोचिंग पढ़ने आए छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज जहां छात्र को मृत घोषित किया गया वहां उसके परिवार के लोगों के काफी देर हंगामा करने के बाद पुलिस ने उसके पिता की ओर से कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक और उसके साथियों के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 हालांकि हत्या की वजह फिलहाल ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस लड़कों के बीच लड़की का चक्कर या मूछ की लड़ाई के एंगल पर जांच कर रही है। शिक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बिथरी चैनपुर के मोहनपुर उर्फ रामनगर गांव के निवासी राजेश कुमार फरीदपुर तहसील में कर्मचारी हैं। 11वीं में पढ़ने वाला उनका बेटा चंद्रभान सिंह उर्फ चंदन नेशनल इंटर कॉलेज में नईम अख्तर से कोचिंग पढ़ता था। सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे चंदन ट्यूशन पढ़ने घर से निकला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोचिंग में ही पढ़ने वाले एक लड़के से चंदन का विवाद हो गया था। इस दौरान उस लड़के ने चंदन की गरदन ऐंठ दी थी। इससे वह बेहोश होकर गिर गया था। चंदन के पिता राजेश के मुताबिक शाम करीब चार बजे शिक्षक नईम अख्तर ने फोन करके यह कहते हुए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बुलाया कि चंदन को चोट लग गई है और उसकी हालत काफी खराब है। वह परिवार के लोगों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चंदन की मौत हो चुकी थी और नईम अख्तर गायब था। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि चंदन से सतीपुर में नेशनल इंटर कॉलेज के पास मारपीट की गई थी और वहीं गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।


राजेश और उनके घरवालों ने हंगामा करते हुए काफी देर तक चंदन का शव मेडिकल कॉलेज से नहीं उठने दिया। राजेश ने आरोप लगाया कि नईम अख्तर और उसके साथियों ने मारपीट के बाद उनके बेटे की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने काफी समझाबुझाकर शव कब्जे में लिया। फिर राजेश की तहरीर पर नईम और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने देर रात डीएम की अनुमति के बाद शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। चंदन के सीने और गर्दन पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। फिलहाल शिक्षक नईम अख्तर को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात में शामिल छात्रों के बारे में पता लगाया जा रहा है। रुहेलखंड कॉलेज में हंगामे के दौरान बार-बार फोन पर चंदन के भाई से उसकी हालत के बारे में जानकारी ले रहे एक छात्र और छात्रा की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें