फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कुचलकर की गई थी बिजली मैकेनिक की हत्या

Sat, 17 Jan 2015 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बिजली मैकेनिक संजय को वजनदार चीज से सिर कुचलकर मारा गया था। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। घरवालों के अभी तक तहरीर न देने से पुलिस पशोपेश में है।
विज्ञापन

बता दें कि सुभाषनगर के गणेश नगर निवासी संजय वार्ष्णेय का शव बृहस्पतिवार रात दस बजे करीब सुभाष नगर में शराब भट्ठी के पास पड़ा मिला। घरवाले अस्पताल लाए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में सिर और मुंह भारी चीज से कुचलने से मौत की पुष्टि हुई। सीने पर भी चोट के निशान थे। संजय के परिवारवालों ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे बिहारीपुर निवासी गुड्डू घर आया था और संजय को बुला ले गया। हालांकि उन्होंने किसी से दुश्मनी से इंकार किया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गुड्डू के चार हजार रुपये संजय पर आ रहे थे। हालांकि चार हजार रुपये के लिए हत्या की बात समझ नहीं आती। इसमें कोई और कहानी है, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सच्चाई सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें