फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन काटकर हत्या के बाद बोरी में डाल दी लाश

Fri, 02 Jan 2015 01:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा इलाके के धौराटांडा में किसान के 45 वर्षीय बेटे परमेश्वरी दयाल उर्फ कल्लू की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद हत्यारोपी कसाई लईक कुरैशी परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से प्लास्टिक की बोरी में लाश बरामद करके थाने पहुंचा दी। परिवार वालों के लाश पहचान लेने के बाद पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है, लेकिन हत्या की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा के कुआंडाडा धिमनी गांव निवासी किसान बाबूराम गंगवार का बेटा परमेश्वरी दयाल उर्फ कल्लू बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से बरेली आया था। कल्लू के लड़के राजेश और गनेश दिल्ली में काम करते हैं। उन्हें दिल्ली जाना था। वे पिता के लौटकर आने का इंतजार कर रहे थे। राजेश ने शाम चार बजे कल्लू को फोन किया तो कहने लगा अभी आ रहा हूं। राजेश ने फिर पांच बजे फोन किया तो कल्लू ने वही जवाब दिया। इसके बाद कल्लू का फोन बंद हो गया। शाम करीब साढ़े छह बजे चौकी इंचार्ज धौराटांडा मनीराम के पास कई लोगों के फोन आए कि लईक कुरैशी के घर बोरी में एक लाश पड़ी है। मनीराम ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश प्लास्टिक की बोरी में बंद थी। गर्दन काटकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में रखा गया था। लईक कुरैशी और उसके परिवार के अलावा आसपास के घरों के लोग भी गायब थे। पुलिस को देखकर एक बुजुर्ग महिला ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़कर थाने भिजवा दिया। इस बीच कल्लू के परिवार के लोग भी वहीं पहुंच गए। उन्होंने शव की वहीं पर शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने माहौल खराब न हो पाए इसकी वजह से लाश को थाने पहुंचा दिया। बाद में कल्लू के परिवार वालों को थाने बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाश कल्लू की है। गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई है। उसका एक तरफ का गाल भी कटा हुआ है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। अवैध संबंधों की भी चर्चा है। तीन-चार महीने पहले विवाद होने पर कल्लू ने लईक को थप्पड़ मार दिया था। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

मौके पर हमें लाश नहीं दिखाई गई
कल्लू के पिता बाबूराम ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने लईक के घर पर लाश नहीं दिखाई गई। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करने में लगी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई बरती गई तो आला अफसरों से मिलेंगे।
विज्ञापन


हत्या की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
भोजीपुरा पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अब तक की छानबीन में पता लगा है कि लईक और कल्लू का एक साथ उठना बैठना था। दोनों एक-साथ बैठकर नशा भी करते थे। लेकिन हत्या की वजह का अभी तक पुलिस को पता नहीं लगी है।
विज्ञापन


      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें